नीरज चोपड़ा जैसी फिटनेस के लिए अपनाएं ये टिप्स जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की मेहनत और फिटनेस के बल पर वह कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। भाला फेंकने के लिए काफी ताकत की जरूरत होती है, जिसके लिए वह एक अच्छी डाइट और वर्कआउट करते हैं। नीरज चोपड़ा जिम में कसरत करने के साथ ही शरीर को फ्लेक्सिबल रखने के लिए ट्रेनिंग करते हैं। अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हुए भरपूर प्रोटीन लेते हैं, ब्रेकफास्ट में उबले अंडे और ग्रिल चिकन ब्रेस्ट खाते हैं। साल्मन फिश और ब्रेड आमलेट खाना भी पसंद करते हैं। मां के हाथ का बना चूरमा, वेज बिरयानी भी खाना पसंद करते हैं। लाइफस्टाइल