प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क वाले घर की इनसाइड तस्वीरें बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद विदेश में ही शिफ्ट हो गईं। प्रियंका पति निक जोनस के साथ लाॅस एंजिल्स में एक आलीशान घर में रहती हैं। साथ ही प्रियंका ने न्यूयॉर्क में भी एक आलीशान घर खरीदा है। न्यूयॉर्क सिटी में स्थित यह लग्जरी अपार्टमेंट गगनचुंबी इमारत पर सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर है। इस डबल स्टोरी अपार्टमेंट का इंटीरियर काफी सुंदर और लग्जरी है। प्रियंका का घर सफेद रंग की दीवारों, नेचुरल लाइट और शानदार फर्नीचर से सजा है। लाइफस्टाइल