शादी से पहले लड़की क्या सोचती है शादी से पहले लड़कियों के दिल में कई सवाल होते हैं, जो जीवनसाथी और भविष्य से जुड़े होते हैं। लड़की के मन में सवाल आता है कि शादी के बाद जब वह ससुराल चली जाएगी तो उसके माता पिता का ख्याल कौन रखेगा। दूसरा सवाल होता है कि क्या शादी के बाद में ससुराल में एडजस्ट कर पाउंगी या नहीं। लड़की यह भी सोचती है कि शादी के बाद ससुराल वाले उससे खुश होंगे या नहीं, वह मायके की तरह रह पाएगी या नहीं। पति का नेचर कैसा होगा, जीवनसाथी की पसंद और नापसंद कैसी होगी, ये भी सवाल मन में आते हैं। नौकरीपेशा लड़कियां सोचती हैं कि शादी के बाद उनका करियर कैसा रहेगा। लाइफस्टाइल