रिश्ते में सम्मान कैसे पाएं रिलेशनशिप में अगर आप अपने पार्टनर से सम्मान चाहते हैं तो कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। दूसरों के सामने अपने पार्टनर के बारे में सकारात्मक बात करें, इससे उनका इस रिश्ते और आप पर विश्वास बढ़ता है। साथी को चिढ़ाना या मजाक करना आम है लेकिन मजाक की सीमा तय करें ताकि साथी को असहज महसूस न हो। रिश्ते में गुस्सा या गलतियां निकालने के बजाए माफी मांगना या माफ करना सीखें। पार्टनर के सामने अपने विचारों को स्पष्ट तौर पर व्यक्त करें, ताकि वह आपको अच्छे से समझ सके। जब पार्टनर आपसे कोई बात कहे तो उसे ध्यान से सुनें, समझें और उनका समर्थन करें। रिलेशनशिप