कहीं आप तो नहीं हैं घमंडी, ऐसे करें पहचान घमंडी इंसान को हमेशा लगता है कि वह दूसरों से बेस्ट हैं, इसलिए दूसरों में गलतियां निकालता रहता है। जो लोग घमंडी होते हैं, वह दूसरों को बेहतर करता देख उनकी बुराई करके नीचा दिखाने का प्रयास करता है। घमंडी लोग दूसरे की अटेंशन के भूखे होते हैं, वह खुद को स्पॉटलाइट में रखना पसंद करते हैं। घमंडी शख्स हमेशा खुद को सही साबित करने के लिए दूसरों की बात को काटकर गलत बताता है। घमंडी व्यक्ति दूसरों की आलोचना को करते हैं लेकिन खुद की आलोचना या कमी को सुन नहीं पाते। घमंडी व्यक्ति को दूसरों की बातों या मनोभावों की चिंता नहीं होती, वह खुदगर्ज होते हैं और खुद की ही चिंता करते हैं। लाइफस्टाइल