पत्नी सास-ससुर की इज्जत न करे तो कैसे करें डील पत्नी और माता पिता के बीच का रिश्ता मधुर नहीं है तो पति कुछ टिप्स को अपनाकर रिश्ते में मिठास ला सकता है। पति-पत्नी से सास ससुर को पसंद न करने की वजह पूछ सकते हैं ताकि परिवार के बीच का मनमुटाव हल कर सकें। माता पिता के सामने पत्नी को अहमियत न देने पर वह ससुरालवालों पर नाराजगी जाहिर कर सकती हैं। महिला अपने पति के सहारे ससुराल आती है, इसलिए पुरुष हमेशा अभिभावकों की साइड न लें, न ही हमेशा पत्नी की साइड लें। पुरुष को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, ताकि पत्नी और माता पिता के बीच बाॅन्डिंग मजबूत कर सकें। पत्नी के माता पिता को सम्मान दें, इससे वह भी आपके अभिभावकों की इज्जत करेंगी। लाइफस्टाइल