ओवर वर्कआउट के बिना आराम से भी घटा सकते हैं वजन पिछले वर्ष ऋचा चड्ढा ने 3 महीने में 15 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया था। बिना अधिक एक्सरसाइज किए रेस्ट करते हुए वजन घटाने के लिए ऋचा से टिप्स ले सकते हैं। ऋचा के मुताबिक बहुत अधिक एक्सरसाइज शरीर के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा सकती है। व्यायाम के साथ ही शरीर को कुछ आराम की जरूरत भी होती है। ऋचा ने बताया, हेल्दी वेट लॉस का मतलब है कि आप मसल्स को नहीं खोते, मेरे मामले में ग्लूटस मेक्सीमस अब भी बनी हुई है। एक्ट्रेस ने कहा कि वजन कम करने का मतलब किलोग्राम कम करना नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने से है। लाइफस्टाइल