चतुर्थ नवरात्रि 25 या 26 सितंबर, कब मनाई जा रही है? वर्ष 2025 की शारदीय नवरात्रि पर बहुत ही अनोखा संयोग बना है, इस वर्ष नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 10 दिनों की है। दरअसल इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर तृतीया तिथि दो दिन है जिससे नवरात्रि का एक दिन बढ़ गया है। ऐसे में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा दो दिनों तक की जाएगी नवरात्रि तृतीया तिथि 24 सितंबर और 25 सितंबर 2025 को है। 24 सितंबर को सुबह 04.51 मिनट से 25 सितंबर को सुबह 7.6 मिनट तक तृतीया तिथि मनाई जा रही है 26 सितंबर को चतुर्थ नवरात्रि मनाई जाएगी। 30 सितंबर को दुर्गाअष्टमी और 1 अक्तूबर 2025 को महानवमी मनाई जाएगी। लाइफस्टाइल