शहनाज गिल ने कैसे घटाया 55 किलो वजन शहनाज गिल दिन की शुरुआत खाली पेट हल्दी वाले पानी और एप्पल साइडर विनेगर के साथ करती हैं। उसके बाद एक कप चाय पीती हैं जो कि मेटाबाॅलिज्म और इम्यूनिटी को मजबूत करती है। नाश्ते में प्रोटीन रिच विकल्प जैसे मूंग दाल, डोसा, मेथी पराठा और वेजिटेबल पोहा, दही के साथ लेती हैं। शहनाज लंच में दाल, घी लगी रोटी, स्प्राउट्स सलाद और टोफू का सेवन करती हैं जो प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से युक्त है। शाम को वह घी में भुने हुए मखाने खाती हैं, जो कम कैलोरी, पोषक तत्वों से भरपूर व्यंजन है। शहनाज रात में हल्का डिनर करती हैं। वह खिचड़ी, दही और सूप का सेवन करती हैं, जो पाचन, नींद और मेटाबॉलिज्म को ठीक करता है लाइफस्टाइल