आदिपुरुष के लिए प्रभास ने अपनाया ये फिटनेस प्लान फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज होने के बाद प्रभास का लुक और स्टाइल चर्चा में है। इस फिल्म के लिए अपना स्टाइल बदलते हुए प्रभास ने स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट प्लान अपनाया। फिट बॉडी के लिए प्रभास हर दिन अलग अलग मसल्स एक्सरसाइज करते थे। हफ्ते के 6 दिन कार्डियो, रनिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग एक्सरसाइज की और योग भी किया। प्रभास ने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हुए चिकन, फिश, अंडे और लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन किया। साथ ही ब्राउन राइस, किनोआ, शकरकंदी और फ्रूट्स व भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल किया। लाइफस्टाइल