महल जैसे घर में रहते हैं महेश बाबू, देखें इनसाइड तस्वीरें महेश बाबू अपने परिवार के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान घर में रहते हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेता के बंगले का लिविंग रूम काफी शानदार और खूबसूरत है। घर का इंटीरियर काफी राॅयल है, साथ ही ग्लास वॉल और बड़ी सी बालकनी दी गई है। आरामदायक और इंटीरियर से मैच करता फर्नीचर घर की खूबसूरती को बढ़ा रहा है। महेश बाबू के घर पर जिम एरिया भी है, जहां वह एक्सरसाइज करते नजर आ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महेश बाबू के इस लग्जरी घर की कीमत लगभग 28 करोड़ है लाइफस्टाइल