गर्मी में हैंड बैग में जरूर रखें ये जरूरी सामान गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलते समय अपने पर्स में कुछ जरूरी सामान जरूर रख लें। गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए समय समय पर पानी पीते रहने के लिए वाॅटर बोतल रख लें। तेज धूप में पसीने और धूल मिट्टी के कारण त्वचा को साफ करने के लिए वेट वाइप्स पास रखें। चिलचिलाती धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास बैग में रखें। सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन साथ रखें। धूम, उमस और भीड़ में गर्मी के कारण शरीर से पसीने की बदबू आने लगती है, इसलिए परफ्यूम बैग में कैरी करें। लाइफस्टाइल