तरबूज मीठा है या नहीं, खरीदते समय ऐसे पहचानें तरबूज खरीदते जा रहे हैं तो ये देख लें कि तरबूज अंदर से मीठा है या नहीं, इसके कुछ आसान तरीके हैं। तरबूज पर हाथ से थपकी मारें, अगर ठप-ठप की आवाज तेज आती है तो यह पका है। अधिक डार्क और चटक रंग वाले तरबूज मीठे होते हैं। तरबूज साइज के मुताबिक वजन में भी भारी हों तो वह मीठे होते हैं। तरबूज का ऊपरी हिस्सा जो जमीन पर लगा होता है, उसका रंग अधिक पीला होने पर वह मीठा होता है। प्लेन छिलके वाले तरबूज में छोटे साइज के तरबूज खरीदें, ये मीठे हो सकते हैं। लाइफस्टाइल