अमर उजाला
Fri, 6 February 2026
विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बजट का नाम आते ही लोग पीछे हट जाते हैं।
अगर आप भी कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो ये देश आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
भारत के सबसे पास और सबसे सस्ते विदेशी देशों में नेपाल शामिल है। यहां आप 20–25 हजार में ट्रैवल, होटल और लोकल घूमने का खर्च निकाल सकते हैं।
भूटान भी बजट इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है। शांत वातावरण, पहाड़ और मठ यहां की पहचान हैं।
श्रीलंका भारत से नजदीक और किफायती देश है। कोलंबो, कैंडी और बेंटोटा जैसे शहर घूमे जा सकते हैं।
अगर फ्लाइट डील मिल जाए तो थाईलैंड भी 50 हजार के अंदर कवर किया जा सकता है। बैंकॉक और पटाया बजट ट्रैवलर्स के लिए मशहूर हैं।
कुआलालंपुर और आसपास की जगहें सस्ते होटल और स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती हैं। सही प्लानिंग से खर्च कंट्रोल में रहता है।
सही प्लानिंग और बजट मैनेजमेंट के साथ आप सिर्फ 50 हजार रुपये के आसपास खर्च करके भी विदेश घूम सकते हैं।
फरवरी में ये जगहें हो जाती हैं बेहद सुहावनी