दिल्ली की गर्मी में ये जगह देंगी ठंडक का एहसास दिल्ली के फन एंड फूड विलेज, वंडर्स ऑफ वंडर और एडवेंचर आईलैंड जैसे वाटर पार्क में ठंडक को महसूस कर सकते हैं। हौज खास, कनॉट प्लेस और साकेत में आइस बार हैं, जहां बर्फ की दीवारें, बर्फ की मूर्तियां, आइस बार काउंटर बने हैं। गर्मी में आप दिल्ली के एम्बिएंस मॉल में आइस स्केटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली के लोधी गार्डन में शाम के समय हरियाली में आप ठंडक को महसूस कर सकते हैं। दिल्ली में कई मशहूर लस्सी शाॅप हैं, जहां चिलचिलाती गर्मी में ठंडक महसूस हो सकती है। जापानीज पार्क, मिलेनियम इंद्रप्रस्थ पार्क, गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस आदि कई पार्कों में शाम को सुहावना मौसम होता है। ट्रैवल