इन 6 मंदिरों में दर्शन से मिलता है संतान प्राप्ति का वरदान भारत में ऐसे कई दिव्य धाम हैं, जहां निःसंतान दंपति सदियों से संतान सुख की कामना लेकर पहुंचते हैं। मैसूर स्थित श्री संतान वेणुगोपाल स्वामी मंदिर में कृष्ण की कृपा से ‘संतान प्राप्ति’ का वरदान मिलता है। कर्नाटक के हुच्चु गोपाल मंदिर में चोल वंश के राजाओं की मनोकामना भी पूर्ण हुई, संतान मनोकामना के लिए चांदी का पालना चढ़ता है तमिलनाडु के सत्यगिरिस्वरर मंदिर में शिव और देवी की कृपा दांपत्य सुख और संतान योग बढ़ाता है। श्रीविल्लिपुथुर का श्री अंडाल मंदिर जहां भक्ति, प्रेम और परिवार की समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। केरल का मन्नारसाला नागराजा मंदिर, जहां सर्प देवता की ऊर्जा उर्वरता और संरक्षण का प्रतीक है। असम में कामाख्या देवी शक्ति पीठ में दर्शन और विशेष पूजन से संतान प्राप्ति की मान्यता है। नोट- ये सामान्य जानकारी और लोकमान्यताओं पर तैयार किया लेख है, अमर उजाला इसका दावा नहीं करता है। लाइफस्टाइल