अमर उजाला
Wed, 4 February 2026
पहली बार विदेश यात्रा करना हर किसी के लिए एक यादगार और रोमांचक अनुभव होता है।
छोटी-सी लापरवाही आपकी यात्रा को तनावपूर्ण बना सकती है। इसलिए जरूरी है कि विदेश जाने से पहले आप पूरी प्लानिंग करें और जरूरी दस्तावेजों से लेकर सेफ्टी तक हर पहलू पर ध्यान दें।
अगर आप भी पहली बार विदेश जा रहे हैं, तो इन जरूरी बातों को जरूर ध्यान में रखें, ताकि आपकी यात्रा बिना किसी परेशानी के शानदार अनुभव बन सके।
यात्रा से पहले पासपोर्ट की वैधता और वीजा स्टेटस जरूर चेक करें, ताकि आपको ट्रिप के दौरान कोई दिक्कत न हो
मेडिकल इमरजेंसी, फ्लाइट कैंसिलेशन और लगेज लॉस से बचने के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस जरूरी है।
पासपोर्ट, वीजा, टिकट और होटल बुकिंग की हार्ड और डिजिटल कॉपी साथ रखें।
जहां जा रहे हैं, वहां की करेंसी अपने साथ अवश्य रखें। इसके अलावा ये भी जान लें कि आपका कार्ड वहां काम करेगा या नहीं।
हमेशा अपने फोन में लोकल इमरजेंसी नंबर सेव रखें और होटल का पता हमेशा अपने पास रखें।
चारधाम यात्रा 2026 कब से शुरू हो रही है