अमर उजाला
Sat, 7 March 2026
अगर आप एक विद्यार्थी हैं और वन्यजीव प्रेम के साथ-साथ रोमांचक यात्रा के शौकीन हैं, तो इसके बारे में आपको जानना चाहिए।
राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क विद्यार्थियों को जंगल सफारी के टिकट पर विशेष रियायत प्रदान करता है।
अक्सर बजट की कमी के कारण छात्र ऐसी साहसिक यात्राओं से बचते हैं, लेकिन अब आप कम पैसे में सफारी कर सकते हैं।
रणथंभौर अपनी बाघों की आबादी और ऐतिहासिक किले के लिए जाना जाता है, जहां सफारी करना हर सैलानी का सपना होता है।
रणथंभौर में जंगल सफारी के लिए सामान्य सरकारी टिकट की कीमत लगभग 900 रुपये है।
लेकिन अगर आप छात्र हैं तो आपकी टीकट 700 रुपये में ही मिल सकती है।
ध्यान रखें आपको पहले से टिकट करना होता है, और साथ में वैध ID कार्ड होना जरूरी है।
मार्च में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये चार जगहें