भारत की इन जगहों पर विदेश जैसा नजारा विदेश नहीं जा सकते हैं तो भारत में ही विदेशी नजारों वाली जगह घूम सकते हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी में स्कॉटलैंड जैसी हरियाली, सुंदर पहाड़ देख सकते हैं। केरल के मुन्नार के नजारे मलेशिया से कुछ कम नहीं हैं। स्विट्जरलैंड जाने का सपना है तो कश्मीर के गुलमर्ग में स्विट्जरलैंड जैसा लुत्फ उठा सकते हैं। हिमाचल के खज्जियार के नजारे भी स्विट्जरलैंड से कम नहीं हैं। स्पेन और मालदीव जैसे नजारे अंडमान में देखने को मिल जाएंगे। ट्रैवल