अमर उजाला
Mon, 2 February 2026
हिमाचल प्रदेश का छोटा-सा लेकिन बेहद खूबसूरत गांव जीभी आजकल ट्रैवल लवर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है।
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांति, नेचर और पहाड़ों की असली खूबसूरती महसूस करना चाहते हैं, तो जीभी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
देवदार के घने जंगल, लकड़ी के पारंपरिक घर, झरने और पहाड़ी नदियां इस जगह को खास बनाती हैं।
जीभी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ऑफबीट ट्रैवल, ट्रेकिंग और सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं।
यहां का शांत माहौल, ठंडी हवा और हरियाली मन को पूरी तरह रिलैक्स कर देती है।
कम बजट में नेचर के करीब वक्त बिताने के लिए जीभी एक शानदार विकल्प माना जाता है।
दिल्ली या चंडीगढ़ से बस या कार द्वारा ऑट तक पहुंचें, वहां से जीभी करीब 30 किमी दूर है
जीभी में आपको रुकने के लिए होटल या होस्टल भी सस्ते में मिल जाएंगे
बूढ़े होने से पहले एक बार अवश्य घूम आएं इन जगहों पर