दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर है ये मिनी लद्दाख फरीदाबाद में मिनी लद्दाख के नाम से मशहूर सिरोही झील या पानीकोट लेक है। पानीकोट झील हरियाणा में बल्लभगढ़-सोहना राजमार्ग से कुछ दूर स्थित धौज गांव में है। दिल्ली से लगभग डेढ़ घंटे में 57 किमी की दूरी तय करके पानीकोट झील आराम से पहुंचा जा सकता है छोटी छोटी पहाड़ियों से घिरी इस झील के पास कैम्पिंग, रॉक क्लाइम्बिंग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं। झील गांव में होने कारण पार्किंग की सुविधा मिलना मुश्किल है, इसलिए बाइक से यहां का सफर करना बेहतर रहेगा। खाने पीने के लिए दुकानें और कैफे भी मुश्किल से मिलते हैं, इसलिए खाने का सामान पैक करके ले जाएं। ट्रैवल