बारिश में बाहर जाने से पहले ये चीज़ें ना भूलें

अमर उजाला

Wed, 20 July 2022

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

मॉनसून के मौसम में कब बारिश हो जाए कुछ पता नहीं चलता
 

Video Credit : istock

आजकल जिस तरह की गर्मी पड़ रही है उसमें बारिश की कुछ बूंदें अच्छी तो लगती हैं लेकिन जल्द ही हवा में चिपचिपाहट और ह्यूमीडिटी का एहसास होने लगता है
 

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

अगर आप कहीं बाहर हों और बरसात होने लगे तो बिना किसी तैयारी गीले होकर भीगे हुए जूते-चप्पल में मेट्रो या बस की सवारी करना भी जी का जंजाल बन जाता है
 

Video Credit : istock

ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आपके पास वो चीजें जरूर हों जो आपको बारिश का आनंद लेने में मदद करें
 

Image Credit : istock

वॉटरप्रूफ बैग

बरसात के मौसम में बारिश का कोई ठिकाना नहीं होता कि कब बरस पड़े. इसलिए वॉटरप्रूफ बैग साथ रखें. इससे जब भी बारिश होगी आपका सामान गीले होने से बच जाएगा
 

Image Credit : istock

This browser does not support the video element.

पतला रेनकोट

यह सही है कि हर दिन छाता लेकर निकलना या बड़ा सा रेनकोट कैरी करना मुश्किल होता है. लेकिन, पतले और फोल्ड करके मुट्ठी बराबर सिकुड़ जाने वाले रेनकोट को साथ रखा जा सकता है
Video Credit : istock
मॉनसून में बारिश की फुहार अपने साथ कीड़े-मकौड़े भी कुछ कम लेकर नहीं आती. कब कौन-सा कीड़ा काट जाए इसलिए इंसेक्ट रेपेलेंट या क्रीम साथ रखना एक अच्छा चुनाव होगा
Image Credit : istock

टिशू पेपर

गंदे जूते या चप्पलों के कारण कीचड़ की छींटें पड़े पैरों को साफ करने के लिए आपके पास कुछ होना चाहिए. आप अपने रुमाल को बार-बार इस्तेमाल नहीं कर सकते इसलिए अपने साथ कुछ टिशू पेपर जरूर रखें
Image Credit : istock

बारिश के मौसम में यहां जाएं घूमने

istock
Read Now