मार्च का महीना यात्रा के लिए सबसे सुखद होता है, क्योंकि इस समय न तो कड़ाके की ठंड होती है और न ही झुलसाने वाली गर्मी।
Image Credit : instagram
अगर आप इस महीने ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो इन चार जगहों पर आपका अनुभव काफी सुखद हो सकता है।
Image Credit : Adobe stock
जैसलमेर (राजस्थान)
मार्च का समय 'गोल्डन सिटी' घूमने का आखिरी सबसे अच्छा मौका होता है। आप तपती गर्मी से पहले थार रेगिस्तान में कैमल सफारी और कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं।
Image Credit : Freepik
रणथंभौर (राजस्थान)
वन्यजीव प्रेमियों के लिए मार्च बेहतरीन है क्योंकि झाड़ियां कम होने लगती हैं और बाघों को पानी के स्रोतों के पास देखने की संभावना बढ़ जाती है। यहां की 'जंगल सफारी' आपको रोमांच से भर देगी।
Image Credit : अमर उजाला
ऋषिकेश (उत्तराखंड)
मार्च में गंगा का पानी न तो बहुत ठंडा होता है और न ही मैला, जो रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए अच्छा रहता है।
Image Credit : Freepik
वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
मार्च में वाराणसी की 'देव दीपावली' जैसी रौनक तो नहीं, लेकिन यहाँ की सुबह की 'सुबहे-बनारस' और गंगा आरती का अनुभव बेहद शांतिपूर्ण होता है। होली के दौरान यहाँ का रंग और उत्साह देखने लायक होता है।