अमर उजाला
Tue, 13 January 2026
भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत के दक्षिण गोवा में बनाई गई है।
ये प्रतिमा दक्षिण गोवा के पर्तगाली स्थित गोकर्ण जीवोत्थम मठ परिसर में स्थापित है
इस प्रतिमा की ऊंचाई करीब 77 फीट है और इसे दुनिया की सबसे ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा माना जाता है
ये प्रतिमा कांस्य धातु से बनाई गई है और इसमें भगवान श्रीराम को धनुष-बाण धारण किए हुए दर्शाया गया है
इस भव्य मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने डिजाइन किया है, जो स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जैसी ऐतिहासिक प्रतिमा के निर्माता भी हैं।
इस प्रतिमा के स्थापित होने से गोवा की पहचान अब सिर्फ पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि ये एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के रूप में भी उभर रहा है।
दूर-दूर से श्रद्धालु यहां भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं
गोवा की राजधानी पणजी से पर्तगाली मठ तक लगभग 65 किलोमीटर की दूरी है, जहां आप निजी वाहन, टैक्सी या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लॉन्ग वीकेंड में कहां घूम सकते हैं ?