दलजीत कौर ने डिलीवरी के बाद ऐसे घटाया 30 किलो वजन टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर ने हाल ही में बाॅयफ्रेंड निखिल पटेल से दूसरी शादी की है। दलजीत कौर के लुक्स और स्टाइल को देखकर कह पाना मुश्किल है कि उनका एक बेटा है। 2013 में डिलीवरी के बाद दलजीत कौर का वजन 85 किलो हो गया था, हालांकि उन्होंने अपने फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया। बेटे के जन्म के बाद दलजीत ने 30 किलो वजन घटाया था, इसके लिए उन्होंने एक्सरसाइज और डाइट पर ध्यान दिया। वजन कम करने के लिए अभिनेत्री कार्डियो करती थीं और रोजाना स्किपिंग करती थीं। दलजीत ने वजन घटाने के लिए कार्ब्स को पूरी तरह से छोड़ दिया और सख्त डाइट को फॉलो किया। लाइफस्टाइल