दीपिका कक्कड़ से लें प्रेग्नेंसी टिप्स इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय करती वीडियो शेयर कर रही हैं। तस्वीरों में दीपिका कक्कड़ गोलगप्पे और आइसक्रीम खाते नजर आ रही हैं, जिस पर फैंस से चिंता जताई। दीपिका के अनहेल्दी डाइट पर पति शोएब का कहना है कि वह अपनी प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं और मन मुताबिक खाती हैं। गर्भावस्था में कम मात्रा में बिना आइसिंग, आइसक्रीम और कस्टर्ड के केक खाया जा सकता है। घर पर साफ और हेल्दी तरीके से तैयार किए गए गोलगप्पे का सेवन किया जा सकता है। हालांकि गर्भावस्था में बाजार का अनहेल्दी फूड या जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए। लाइफस्टाइल