इतना बदल गई हैं स्मृति इरानी, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के जरिए घर-घर में सबकी पसंदीदा बनीं स्मृति ईरानी काफी बदल गई हैं। अभिनय की दुनिया से करियर शुरू करने वाली स्मृति ईरानी आज राजनीति का बड़ा नाम हैं। भले ही स्मृति केंद्रीय मंत्री हैं लेकिन लुक्स के मामले में आज की टीवी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। स्मृति ने पिछले साल अपना वजन भी काफी कम किया। स्मृति ने अपने डाइट प्लान के बारे में बताया था कि वह नो डेयरी नो ग्लूटेन डाइट लेती हैं। इसके अलावा स्मृति ईरानी योग भी करती हैं, ताकि स्वस्थ और फिट रह सकें। लाइफस्टाइल