उर्फी जावेद का फिटनेस मंत्र उर्फी जावेद परफेक्ट फिगर के लिए खानपान पर अधिक ध्यान देती हैं। हालांकि उर्फी जिम जाना पसंद नहीं करतीं और नियमित व्यायाम भी नहीं कर पाती। सुबह की शुरुआत दो-चार गिलास पानी पीने से करती हैं। नाश्ते में अंडे, फल, दलिया और हेल्दी शेक का सेवन करती हैं। लंच में उर्फी ग्रिल्ड सब्जियां, मछली और ग्रीन सलाद खाती हैं, कभी-कभी बिरयानी और मुगलई खाना पसंद करती हैं। डिनर में दाल, रोटी, ढेर सारी सब्जी, दही और सलाद का सेवन करती हैं। लाइफस्टाइल