परांठे खाकर भी कैसे फिट रहती हैं कटरीना विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं, जो स्टाइलिश और फिट रहते हैं। विक्की ने हाल ही में पत्नी कटरीना के पसंदीदा खाने के बारे में बताया। एक्टर ने बताया कि कटरीना को पैनकेक काफी पसंद है। विक्की के मुताबिक, कटरीना को अपनी सास के हाथों के बने पराठे खाना भी पसंद है। कटरीना फूडी हैं लेकिन योग, वेट ट्रेनिंग और वर्कआउट के जरिए अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। कटरीना हफ्ते में सातों दिन एक से तीन घंटे वर्कआउट करती हैं, जिसमें फंक्शनल ट्रेनिंग और पाइलेट्स है। लाइफस्टाइल