विश्वकर्मा पूजा कब है? आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है इस वर्ष 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी, कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा की जाएगी। भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है। विश्वकर्मा जी को कई चमत्कारी और दिव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है। उन्होंने स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, द्वारका नगरी, इंद्र का वज्र, शिवजी का त्रिशूल, विष्णु का सुदर्शन चक्र का निर्माण किया था। इस दिन फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और उद्योगों में विश्वकर्मा जी की विशेष पूजा की जाती है। लाइफस्टाइल