रोजाना कपालभाति करने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
अमर उजाला
Sun, 22 February 2026
Image Credit : freepik
कपालभाति प्राणायाम को 'योग का मुकुट' कहा जाता है, क्योंकि यह न केवल श्वसन तंत्र बल्कि पूरे शरीर के कायाकल्प की क्षमता रखता है।
Image Credit : freepik
रोजाना मात्र 10 से 15 मिनट इसका अभ्यास करने से स्वास्थ्य को अद्भुत लाभ मिलते हैं।
Image Credit : freepik
पाचन और मेटाबॉलिज्म
इसके अभ्यास से पेट की मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने में सहायक है।
Image Credit : Freepik.com
चमकती त्वचा और बाल
'कपाल' का अर्थ है माथा और 'भाति' का अर्थ है चमक। यह खून को शुद्ध रखता है और ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल निखार आता है और बालों का झड़ना कम होता है।
Image Credit : Adobe stock
मानसिक शांति और एकाग्रता
यह मस्तिष्क की नसों को शांत करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। यह एकाग्रता बढ़ाने और याददाश्त तेज करने में भी बहुत प्रभावी है।
Image Credit : Adobe Stock
फेफड़ों की मजबूती
गहरी सांस छोड़ने की प्रक्रिया फेफड़ों की क्षमता बढ़ाती है और अस्थमा व साइनस जैसी एलर्जी से राहत दिलाती है।