बुजुर्ग हैं तो अच्छे पाचन के लिए रोज करें ये चार योग

अमर उजाला

Sun, 8 March 2026

Image Credit : Freepik.com

बढ़ती उम्र के साथ शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे बुजुर्गों में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।  
 

Image Credit : Freepik.com

विशेषज्ञों के अनुसार भारी कसरत के बजाय बुजुर्गों के लिए योग सबसे प्रभावी है, जो बिना जोड़ों पर दबाव डाले पाचन तंत्र के अंगों की स्वस्थ्य रखने में मदद करता है।

Image Credit : Freepik.com

वज्रासन

रात के खाने के बाद 5-10 मिनट इस आसन में बैठने से भोजन जल्दी पचता है और भारीपन कम होता है।
Image Credit : Freepik

पवनमुक्तासन

यह पेट की अतिरिक्त गैस को बाहर निकालने और आंतों की सक्रियता बढ़ाने में रामबाण है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

अर्ध मत्स्येंद्रासन

कुर्सी पर बैठकर भी किया जा सकने वाला यह आसन लिवर और पैनक्रियाज को सक्रिय करता है।
Image Credit : adobe

पश्चिमोत्तानासन

तकिये का सहारा लेकर आगे झुकने से पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जो कब्ज को दूर करता है।
 
Image Credit : Freepik

गर्दन में दर्द है तो कौन सा योग करें?

Freepik.com
Read Now