आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद योगासन पामिंग की मदद से आंखों को काफी आराम मिलता है और आंखों की जलन ठीक होती है। आंखों को आराम देने के लिए सर्वांगासन योग की आदत डालें। आंखों की तेज रोशनी के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें। शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त संचार को बढ़ावा देने और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हलासन योग करें। बढ़ती उम्र में भी आंखों की रोशनी तेज बनाए रखने और स्वस्थ आंखों के लिए पादहस्तासन योग करें। नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। हेल्थ