अमर उजाला
Mon, 5 September 2022
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया
खबरे लिखे जाने तक हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि कई की हालत गंभीर है
राहत व बचाव कार्य जारी है, मौके पर जिलाधिकारी व कई बड़े अधिकारियों सहित एसडीआरएफ की टीम मौजूद है
आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ी गई
होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे, 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मामले की जानकारी पर खुद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया
सीएम ने अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेज करने व घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मामले की जांच होगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Prayagraj: बाढ़ में हजारों मकान डूबने के बाद जागा प्रशासन, कछार में रोके जाएंगे निर्माण