लखनऊ में लगातार हो रही बारिश, तस्वीरों में देखें वहां का हाल कल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में लगातार हो रही है। बारिश को देखते हुए लखनऊ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। शहरवासियों के लिए मौसम विभाग ने भीषण बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर अनावश्यक घरों से न निकलने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, लखीमपुर खीरी , हरदोई और सीतापुर में आंधी तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने शहर में जलभराव की स्थिति को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। लखनऊ में हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद सड़कों पर ज्यादा यातायात नहीं है। सीएम योगी ने भी संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। रग