अमर उजाला
Fri, 16 September 2022
बारिश के कारण लखनऊ में मकान की दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हैं
घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे के बाहर बताया गया है
हजरतगंज की दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से यह हादसा हुआ
दीवार सेना के अधिकारियों की कॉलोनी की थी, यहां डेढ़ सौ से अधिक अफसर रहते हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताया
सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के दिए निर्देश दिए
उधर, उन्नाव में असोहा थाना क्षेत्र के कांथा मे कच्चा मकान गिरने से दो भाइयों और एक बहन सहित तीन की मौत हो गई
Lakhimpur Kheri Case: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात आई सामने