संगमरमरी वादियां, चांदनी रात और नौका विहार मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से 20 किमी दूर भेड़ाघाट नर्मदा नदी के किनारे स्थित है भेड़ाघाट अपनी खूबसूरत संगमरमरी चट्टानों के लिए जाना जाता है भेड़ाघाट को नर्मदा नदी का सबसे खूबसूरत घाट होने का गौरव भी प्राप्त है। नर्मदा नदी का जो अप्रतिम रूप यहां दिखता है वैसा नजारा अमरकंटक से भरूच के बीच कहीं और नजर नहीं आता नर्मदा नदी के दोनों किनारों पर लगभग सौ फीट ऊंची संगमरमर की चट्टानें हैं। सूरज की किरणें जब चट्टानों पर पड़ती हैं तो मनमोहक दृश्य बनाती हैं संगमरमरी चट्टानों के बीच से होकर नर्मदा नदी बहती है, संगमरमरी चट्टानों में ही धुंआधार जलप्रपात है, जहां 50 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है झरने से गिरता पानी धुएं की तरह उठता है, जिसके चलते इसे धुआंधार कहा जाता है धुआंधार फॉल और भेड़ाघाट की संगमरमरी वादियों को देखने के लिए देश विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं संगमरमर की ऊंची चट्टानों के बीच चांदनी रात में नौका विहार करना एक यादगार अनुभव होता है नौका विहार के मनोरम पलों को सैलानी अपने कैमरों में कैद जरूर करते हैं भेड़ाघाट में नौका विहार कर नैसर्गिक सुंदरता को देखा जा सकता है। करीब 22 किलोमीटर के एरिया में दिन और रात के वक्त बोटिंग होती है संगमरमर की इन खूबसूरत वादियों के बीच कई फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है भेड़ाघाट की सुंदरता का नजारा रोपवे के जरिए भी देखा जा सकता है अगर आप भेड़ाघाट घूमने जाना चाहते हैं तो सड़क, रेल और वायु मार्ग के जरिए यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। भेड़ाघाट