इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। बड़ी संख्या में भक्त हर दिन गणेश जी के दर्शन करने पहुंचते हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
अन्नपूर्णा मंदिर
9वीं शताब्दी का यह मंदिर इंदौर का सबसे प्राचीन मंदिर है। द्रविड स्थापत्य शैली में निर्मित इस धार्मिक स्थल में हर दिन श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है
Image Credit : सोशल मीडिया
बड़े गणपति
गर्भगृह में गणेश जी की करीब 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जो कि देश की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा है। इस मंदिर का निर्माण 1857 में हुआ था
Image Credit : सोशल मीडिया
बिजासन मंदिर
एक हजार साल पुराने इस मंदिर का निर्माण राजा शिवाजीराव होलकर ने कराया था। मंदिर में मां दुर्गा के नौ स्वरूप विराजमान हैं
Image Credit : सोशल मीडिया
इंद्रेश्वर महादेव मंदिर
इंदौर के निरंजनपुर में सातवीं शताब्दी का शिव मंदिर है, कहा जाता है 18वीं शताब्दी में देवी अहिल्या बाई होलकर ने इसका जीर्णोद्धार कराया था
Image Credit : सोशल मीडिया
पंढरीनाथ मंदिर
यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर का निर्माण मल्हारराव होलकर (द्वितीय) के समय 18 वीं शताब्दी में हुआ था। मंदिर में भगवान का स्वयंभू प्रतिमा स्थापित है
Image Credit : सोशल मीडिया
कांच मंदिर
सौ साल पुराना कांच मंदिर अपने आकर्षक स्वरूप के चलते विदेशों तक मशहूर है। मंदिर में भगवान शांतिनाथ और आदिनाथ की प्रतिमा स्थापित है
Image Credit : सोशल मीडिया
वैष्णो मंदिर
जम्मू के वैष्णो देवी की तर्ज पर इंदौर में वैष्णो धाम बनाया गया है। गर्भगृह में माता की तीन पिंडिया स्थापित हैं, दर्शन करने के लिए भक्तों को गुफा में प्रवेश करना पड़ता है
Image Credit : सोशल मीडिया
राम मंदिर
इंदौर के वैभव नगर में भगवान राम का निराला धाम है। मंदिर में भगवान राम के साथ ही रावण, मेघदूत की भी प्रतिमाएं हैं दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को 108 बार राम नाम लिखना पड़ता है
Image Credit : सोशल मीडिया
रणजीत हनुमान
दशकों पुराने इस मंदिर में हर मनोकामना संकटमोचन पूरी करते हैं। शनिवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं