MP के मिनी गोवा में लीजिए मानसून का मजा चंबल नदी पर बने गांधी सागर डैम के बैकवॉटर क्षेत्र में मानसून में एक अलग ही रौनक नजर आती है गांधी सागर डैम का बैकवाटर एरिया मिनी गोवा के नाम से मशहूर है यहां बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश और राजस्थान के पर्यटक अपना वीकेंड एंजॉय करने आते हैं गांधी सागर डैम देश का दूसरा सबसे बड़ा जलाशय है, यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी देखने को मिलते हैं चंबल नदी की अथाह लहरों पर पर्यटक आसानी से क्रूज पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम गांधीसागर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है गांधी सागर डैम के करीब कई रिसोर्ट भी बने हैं, जहां रुककर पर्यटक अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं, यहां सालभर सैलानियों का आना जाना लगा रहता है मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में बने गांधी सागर डैम तक आप सड़क और रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं गांधी सागर डैम