रहस्यों से भरा गिन्नौरगढ़ का किला गिन्नौरगढ़ का किला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के रातापानी बाघ अभ्यारण में है. किला एक बहुत ही सुन्दर पहाड़ी पर लगभग 700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. किले का निर्माण महाराज उदयवर्धन ने 13वीं शताब्दी में कराया था, इसकी अंतिम शासिका रानी कमलापती थीं गिन्नौरगढ़ का किला पूर्ण रूप से प्राकृतिक हैं, जिसमें जलाशय और महल देखने योग्य हैं. किला परमार वंश और गोंड राजाओं के इतिहास को बयां करता है, इस पर गोंड, मुग़ल और पठानों ने भी शासन किया था. दुर्ग की स्थापत्य कला और शैली बहुत ही आकर्षक है, जो ऐतिहासिक स्थानों में रूचि रखने वालों को आकर्षित करती है. गिन्नौरगढ़ के किले में सुंदर बावड़ी, इत्रदान और बादल महल नामक भव्य इमारतें हैं. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से इसकी दूरी महज 65 किमी है, जहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. गिन्नौरगढ़ का किला