मालवा उत्सव के रंग इंदौर शहर के लालबाग में सात दिनी मालवा उत्सव का हुआ रंगारंग आगाज इंदौर के गौरव दिवस के पहले दिन राज्य और पड़ोसी राज्यों से आए कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं सागर, बुंदेलखंड के प्रसिद्व बधाई नृत्य से मालवा उत्सव की शुरुआत हुई गुजरात से आई महिला कलाकारों ने खास प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया 15 बालिकाओं के दल ने लाल व हरे परिधान में तलवार रास की प्रस्तुति दी, जिसमें नारी शक्ति का शौर्य नजर आया तलवार रास में वास्तविक तलवारों का उपयोग करते हुए राजपूत महिलाओं ने युद्ध के समय किले की रक्षा करने के तरीके को दर्शाया बुंदेलखंड के कलाकारों ने नौरता नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी नौरता नृत्य सिर पर मटकी रखकर दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए किया जाता है, इसमें माँ दुर्गा की स्तुति की जाती है छत्तीसगढ़ की कर्मा जनजाति के साइला कर्मा नृत्य और भील जनजाति के भगोरिया लोकनृत्य ने समां बांधा रंगारंग कार्यक्रम के लिए मंच को होलकरकालीन परिवेश में सजाया गया है लोक संस्कृति मंच द्वारा नगर निगम व संस्कृति संचालनालय मध्य प्रदेश के सहयोग से इंदौर गौरव दिवस के तहत मालवा उत्सव मनाया जा रहा है मालवा उत्सव के रंग