ये है दुनिया का इकलौता महामृत्युंजय मंदिर रीवा रियासत के किले में भगवान शिव महामृत्युंजय स्वरूप में विराजमान हैं यह दुनिया का इकलौता शिव मंदिर है, जहां भगवान शिव का महामृत्युंजय रूप देखने को मिलता है मंदिर में स्थापित शिवलिंग देश के अन्य शिवलिंगों से बिल्कुल अलग है इस शिवलिंग में एक हजार छिद्र बने हुए हैं, शिवलिंग सफेद रंग का है लेकिन मौसम के हिसाब से तीन बार रंग बदलता है प्रदेश के साथ ही आसपास के राज्यों से भी लोग महामृत्युंजय धाम में दर्शन के लिए पहुंचते हैं मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन सावन में यहां एक अलग ही रौनक नजर आती है महामृत्युंजय धाम में पूजा करने से अकाल मृत्यु, रोग और विपत्तियों से छुटकारा मिलता है महामृत्युंजय शिवलिंग स्वयंभू है जो कि गर्भगृह की खुदाई के दौरान मिला था महामृत्युंजय मंदिर का निर्माण महाराजा भाव सिंह ने कराया था रीवा