ये हैं देश के दिल मध्यप्रदेश के टॉप प्लेयर्स

अमर उजाला

Tue, 29 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आइए आपको मध्यप्रदेश के टॉप प्लेयर्स के बारे में बताते हैं.

Image Credit : सोशल मीडिया

पलक शर्मा 

इंदौर की पलक शर्मा सबसे कम उम्र में चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोताखोर हैं.

Image Credit : सोशल मीडिया

पूजा ओझा

भिंड की पूजा ओझा ने कनाडा में वर्ल्ड पैरा कैनो चैंपियनशिप में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था. 

Image Credit : सोशल मीडिया

प्राची यादव

ग्वालियर की पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव ने पोलैंड में पैरा कैनो वर्ड कप में इतिहास रचते हुए भारत के लिए कांस्य पदक जीता था. 

Image Credit : सोशल मीडिया

आवेश खान 

इंदौर के क्रिकेटर गेंदबाज आवेश खान को उनके आईपीएल परफॉर्मेंस के चलते पूरा देश जानता है.

Image Credit : सोशल मीडिया

पूजा वस्त्राकर 

शहडोल की पूजा वस्त्राकर वर्तमान में भारतीय महिला टीम में हैं. वो दाएं हाथ की मध्यम गेंदबाज हैं. वे 2022 कामनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थीं.

Image Credit : सोशल मीडिया

विवेक सागर प्रसाद

होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के रहने वाले विवेक सागर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे.

Image Credit : सोशल मीडिया

गौरांशी शर्मा 

एमपी स्टेट बैडमिंटन एकेडमी की खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में आयोजित डेफ ओलंपिक की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था.

Image Credit : सोशल मीडिया

सत्येंद्र सिंह लोहिया 

भिंड जिले के अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अरब सागर के 36 किलोमीटर लंबे दुर्गम चैनल को पार कर कीर्तिमान बनाया था.

Image Credit : सोशल मीडिया

नीरज चोपड़ा कब करेंगे शादी! चाचा ने कर दिया खुलासा

@Neeraj_chopra1
Read Now