मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. मोहन यादव के लिए कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर इंक के चैलेंजर 3500 मॉडल को 233 करोड़ रुपये में खरीदने का फैसला किया है।
Image Credit : बॉम्बार्डियर कंपनी का ब्रॉशर
दो साल से खराब है पुराना विमान
छह मई 2021 को ग्वालियर मैं लैंडिंग के दौरान राज्य सरकार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कंपनी ने उसे 'बियॉन्ड रिपेयर' करार दिया। यानी मरम्मत नहीं हो सकती।
Image Credit : बॉम्बार्डियर कंपनी का ब्रॉशर
10 सीटर है नया विमान
कैबिन क्रू के दो सदस्यों के साथ ही आठ यात्री इस विमान में सफर कर सकेंगे। नया चैलेंजर 3500 विमान सरकार को 20 माह में मिलेगा।
Image Credit : बॉम्बार्डियर कंपनी का ब्रॉशर
4,850 फीट से 41 हजार फीट तक
इस विमान की खासियत यह है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है।
Image Credit : बॉम्बार्डियर कंपनी का ब्रॉशर
बेहतरीन केबिन अनुभव
चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
Image Credit : बॉम्बार्डियर कंपनी का ब्रॉशर
6,297 किमी तक उड़ान क्षमता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नया विमान एक बार में 6,297 किमी का सफर कर सकेगा। यानी सीधे जापान तक बिना रुके जा सकता है।