MP जाएं तो इन खास चीजों को खरीदना ना भूलें सीहोर का बुधनी लकड़ी के खिलौने के लिए प्रसिद्ध है। दुधी की लकड़ी से बने खिलौने बच्चों को नुकसान नहीं पहुंचाते अशोकनगर जिले के चंदेरी नगर की चंदेरी सिल्क की साड़ियां देश से लेकर विदेश तक पसंद की जाती हैं खरगोन का बकावां गांव नर्मदेश्वर शिवलिंग के लिए प्रसिद्ध हैं, यहां से उचित दाम में शिवलिंग ले सकते हैं उज्जैन और देवास से टेराकोटा शिल्प की कलाकृतियां खरीदी जा सकती हैं भोपाल का जरी जरदोजी वर्क काफी प्रसिद्ध है, भोपाल जाएं तो जरी जरदोजी वर्क की साड़ियां लेना ना भूलें मध्यप्रदेश का जबलपुर संगमरमरी वादियों के प्रसिद्ध है, यहां संगमरमर की कलाकृतियां और आकर्षक ज्वेलरी मिलती है। मध्यप्रदेश