अमर उजाला
Sat, 3 August 2024
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से लगातार प्रदेशभर में बारिश हो रही है
शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है
राजधानी भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश जारी है, प्रदेश के 12 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है
भोपाल और जबलपुर समेत 23 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
अगले कुछ घंटों में सागर, दमोह, सीहोर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनुपपुर, टीकमगढ़, बड़वानी में भारी बारिश की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा
मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है और आगे भी जारी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ की आशंका भी है
जानें कहां से आई राजस्थान की पगड़ी