कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री, जिन पर लगा है जुर्माना मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों बिहार में राम कथा के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में उन पर यातायात नियमों का पालन न करने और सीट बेल्ट न पहनने पर जुर्माना लगा है. कुछ ही समय में धीरेंद्र शास्त्री के लाखों समर्थक बन गए हैं, आइए आज आपको बताते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं. पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश हैं. वह देशभर में राम कथा करते हैं और दरबार लगाते हैं. उनके दरबार में बड़ी संख्या में लोग अर्जी लगाने पहुंचते हैं. धीरेंद्र शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि उनके पास हनुमान जी की सिद्धियां हैं, जिससे वह बिना बताए ही परेशानी समझ जाते हैं. धीरेंद्र शास्त्री दरबार में आने वाले भक्तों का नाम, पता और परेशानी बिना पूछे ही पर्ची में लिख देते हैं. दरबार के चलते कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति दूर-दूर तक फैली है. लोग देश के कोने-कोने से हर दिन बागेश्वर धाम और अन्य स्थानों पर जहां उनका दरबार लगता है पहुंचते हैं. धीरेंद्र शास्त्री