अमर उजाला
Tue, 11 July 2023
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक ऐसा शिव मंदिर स्थित है, जिसका निर्माण इंसानों ने नहीं बल्कि देवताओं ने किया था.
दमोह-छतरपुर मार्ग पर सीतापुर नगर में स्थित मड़कोलेश्वर मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण एक रात में देवताओं ने किया था.
जिस रात देवता मंदिर का निर्माण कर रहे थे, उसी दिन सुबह के वक्त किसी महिला ने चक्की चला दी और देवता अंतर्ध्यान हो गए.
मंदिर को काफी रहस्यमयी भी माना जाता है, एक खास बात ये भी है कि मंदिर सिर्फ एक ही पत्थर से निर्मित है.
मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना बताया जाता है, वहीं लोगों का मानना है कि यहां स्थित शिवलिंग हर दिन आकार बदलता है.
मंदिर के पास ही कोपरा, सुनार और जुड़ी नदी का संगम होता है, जिसकी काफी मान्यता है.
आफत की बारिश ने पहाड़ों से मैदान तक मचाई तबाही, देखें तस्वीरें