मध्य प्रदेश: मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री पार पहुंचेगा दिन का पारा

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है, ओले-बारिश का दौर थमते ही गर्मी बढ़ गई है, हाल ही में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री तक दर्ज किया गया

 
Image Credit : Amar ujala
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 27 मार्च से लू चलने के आसार हैं, जिससे पारा 40 डिग्री पार जाएगा

 
Image Credit : Amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यत दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है
Image Credit : freepik
तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना से पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है
Image Credit : Amar ujala
बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.1 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया
Image Credit : freepik
सामान्य तौर पर तापमान जेठ के महीने में देखने को मिलता है लेकिन इस बार गर्मी ने समय से पहले चैत्र में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं
Image Credit : Amar ujala

मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन में बना पहला पॉड होटल

Amar ujala
Read Now