उफान पर नर्मदा, शिप्रा, ताप्ती, MP के 6 डेम खोले गए

अमर उजाला

Sat, 16 September 2023

Image Credit : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश जारी है.

Image Credit : अमर उजाला

लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा, शिप्रा, ताप्ती, चंबल समेत कई नदियां उफान पर हैं.

Image Credit : अमर उजाला

भारी बारिश के चलते ताप्ती नदी उफान पर है और खतरे के निशान से 8 मीटर ऊपर बह रही है.

Image Credit : अमर उजाला

उज्जैन में भारी बारिश के चलते शिप्रा उफान पर है, जिससे घाट पर बने कई मंदिर डूब गए हैं.

Image Credit : अमर उजाला

अतिवृष्टि के चलते तवा डैम के 13 गेट को 10 फीट खोलकर 217906 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है.

Image Credit : अमर उजाला

नर्मदा नदी उफान पर है, सेठानी घाट का जलस्तर  962 फीट पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से महज 2 फीट नीचे है.

Image Credit : अमर उजाला

मोरटक्का पुल के ऊपर पानी आ जाने के कारण इंदौर से खंडवा का संपर्क टूट गया है. वहीं, कारम नदी उफान पर होने से धार का खरगोन से संपर्क टूट गया है.

Image Credit : अमर उजाला

इंदौर में बारिश ने बीते 62 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, कई इलाकों में लोगों को घरों से तैर कर निकलना पड़ रहा है.

Image Credit : अमर उजाला

भारी बारिश के चलते इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, बुरहानपुर में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है.

Image Credit : अमर उजाला

इंदौर में आसमान से बरसी आफत,सड़कों पर बह गए लोग

अमर उजाला, इंदौर
Read Now